
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में पोक्सो एक्ट के तहत बुधवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आदमपुर थाना पुलिस ने प्रेमपाल नामक अभियुक्त को चकफेरी गांव से पकड़ा है। उसे अमरोहा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में आदमपुर पुलिस टीम ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया।अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र हुकम सिंह, निवासी ग्राम चकफेरी, थाना आदमपुर, जनपद अमरोहा के खिलाफ मु.अ.सं. 171/2025 के तहत धारा 74, 165(1) बीएनएस और धारा 5(L)/6 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति और अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे और पीड़ितों को न्याय मिल सके।



