बेतुल
बैतूल आठनेर के अंबा मंदिर को मिली 10 लाख ₹1 की सहयोग राशि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल आठनेर। आठनेर के प्रमुख धार्मिक स्थल अंबा मंदिर को समीपवर्ती पांढुर्णा जिले के निवासी विक्रम पुत्र दिनकरराव मूलिक की ओर से अंबा मंदिर निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 01 रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुए संतोष जगताप ने बताया कि अंबा मंदिर का कार्य प्रगतिरत है जिसमें बैतूल जिले सहित आसपास के जिलों यहां तक की विदेशों से भी सहयोग राशि प्राप्त हो रही है श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जन सहयोग से अंबा मंदिर का नवनिर्माण कार्य निरंतर चालू है पांढुर्णा के मूलिक परिवार की ओर से दी गई सहयोग राशि के लिए मंदिर समिति ने उनका आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मंदिर समिति के रामदयाल जीतपूरे ने मूलिक परिवार को दी गई राशि की रसीद प्रदान की इस अवसर पर पिंटू शिंदे प्रशांत खांदवे रिंकू जैन तथा नगर के शंकर बसंतपुरे एवं मूलिक परिवार के सदस्य मौजूद थे।



