गोड्डा

जिला क्रिकेट संघ का एक और बेहतर प्रयास, महिला क्रिकेट ने पकड़ी रफ्तार

- गांधी मैदान में महिला क्रिकेट का सफलतापूर्वक आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– रनिंग एकेडमी ने एक विकेट से गोड्डा क्रिकेट एकेडमी को हराया 
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय गांधी मैदान में महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई। डीसीए के एक और बेहतर प्रयास से महिला क्रिकेट को जिले में रफ्तार मिल गई है। हालांकि बीते वर्ष से ही जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार की ओर से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम किया गया था। जो आप धरातल पर पूरी तरह से उतर चुका है। अब जिले के बेटियों को ड्यूज क्रिकेट के दुनिया में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। चुंकी डीसीए के प्लेटफार्म पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का पूरा मौका दिया जाता है। गांधी मैदान में महिला क्रिकेट के उद्घाटन के दौरान संघ के अध्यक्ष एच एम बोदरा एवं उपाध्यक्ष डॉक्टर मौसम ठाकुर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उद्घाटन मैच में रनिंग एकेडमी एवं गोड्डा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। काफी रोमांचक मुकाबले में रनिंग एकेडमी ने गोड्डा क्रिकेट एकेडमी को अंतिम ओवर में 1 विकेट से पराजित किया। गोड्डा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना पाई। सोनी कुमारी ने 10 रन की पारी खेली।वर्षा कुमारी ने 3 विकेट एवं मीना कुमारी ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलते हुए रनिंग एकेडमी ने अंतिम ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मैच 1 विकेट से जीत लिया। कप्तान नीतू कुमारी का एवं सोनी कुमारी ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। मोनिका कुमारी ने सर्वाधिक 11 रन की पारी खेली। वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार वर्षा कुमारी को संघ के संयोजक संजीव कुमार के द्वारा दिया गया। बताया कि शुक्रवार को बेथेल मिशन गोड्डा बनाम गोड्डा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।इस अवसर पर संजीव कुमार, सनोज कुमार, भवेश यादव, दिव्यप्रकाश, विजय कुमार, मातिश झा, सूरज कुमार, आकाश कुमार, मोहम्मद तौसीफ, मधुकर कुमार, राजन झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button