अमरोहा
पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र,ने अमरोहा पुलिस अधीक्षक एवं अमरोहा जिलाधिकारी के साथ आगामी ऐतिहासिक राजकीय तिगरी गंगा मेला का निरीक्षण किया।

“तिगरी गंगा घाट, पार्किंग एवं रुट/डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।”
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले में गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद मुनिराज द्वारा अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्त वत्स के साथ आगामी ऐतिहासिक राजकीय तिगरी गंगा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेला स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने को प्रभारी यातायत को निर्देशित किया ,साथ ही मेले में गंगा नदी के किनारे बनाये जाने वाले घाटों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था हो,ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या न हो और किसी भी समय स्नान कर सके। सीसीटीवी लगाकर सतर्क दृष्टि रखने व ड्रोन कैमरा की मदद से निगरानी कराई जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले के प्रति वैधानिक कार्यवाही की जाये ,इस दौरान अमरोहा एडिशनल एसपी मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण आदि मौजूद रहे।




