सिंगरौली

 सरई के डॉ. आकाश सोनी बने वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एसोसिएट सदस्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र के युवा चिकित्सक डॉ. आकाश सोनी ने एक बार फिर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन का एसोसिएट सदस्य चुना गया है। यह संस्था विश्वभर के लाखों चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करती है और चिकित्सा सेवा, शिक्षा, नैतिकता तथा मानवाधिकारों के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए कार्य करती है। डॉ. सोनी को यह सदस्यता उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण के लिए प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ न केवल सिंगरौली जिला, बल्कि संपूर्ण प्रदेश ने भी गर्व का अनुभव किया है।
वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसी संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ आधिकारिक संबंधों में है। इस सदस्यता से डॉ. सोनी को वैश्विक चिकित्सा नीति-निर्माण, स्वास्थ्य नैतिकता और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का अवसर मिलेगा। एसोसिएट सदस्य के रूप में उन्हें वार्षिक आमसभा में भागीदारी और मतदान का अधिकार भी प्राप्त हुआ है।डब्ल्यूएमए जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन का हिस्सा बनना किसी भी चिकित्सक के लिए अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, सहकर्मी चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने डॉ. सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है, और वे चिकित्सा सेवा को मानवता की सच्ची साधना के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button