बरेली

किसान  उर्वरक सम्बंधी समस्या होने पर  कन्ट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत 

उर्वरक कन्ट्रोल रूम प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक रहेगा क्रियाशील

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। रबी फसलों में प्रयोग हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में सहकारी समितियों, अन्य व निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया 5,56,355 बैग (25036 गै०टन), डी०ए०पी० 98,800 बैग (4940 मै०टन), एन०पी० के० 2,01,200 बैग (10060 मै०टन), एम०ओ०पी० 36520 बैग (1826 मै०टन) व सिंगल सुपर फास्फेट 71,780 बैग (3589 मै०टन) उपलब्ध है जो वर्तमान समय के लिये पर्याप्त है। माह अक्टूबर 2025 तक के लक्ष्य के सापेक्ष सभी उर्वरकों अधिक मात्रा में उपलब्ध है
रबी सीजन की विभिन्न फसलों जैसे- चना, मटर, मसूर, गेहूँ, सरसों, तोरिया तथा आलू की बुवाई के समय फास्फेटिक उर्वरकों की आवश्यकता होती है, वर्तमान में फास्फेटिक उर्वरकों के कई विकल्प किसान भाईयों के लिये उपलब्ध है।
जनपद में कृषि विभाग के जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों व क्षेत्रीय कर्मचारियों के द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए अभी तक 612 छापे की कार्यवाही की गयी है 123 उर्वरक नमूने भरे गये है 28 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है, अनियमितता पाये जाने पर 32 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किये गये है तथा 22 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किये गये है एवं 14 विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित की गयी है और 01 बिक्री केन्द्र को सील बन्द किया गया है तथा उर्वरकों का अवैध भण्डारण किये जाने पर 01 एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी है तथा उर्वरक की अधिक मात्रा बिक्री किये जाने पर 01 विक्रेता के विरुद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की गयी है।
किसान भाइयों से अपील है कि जिले में वर्तमान समय में सभी रासायनिक उर्वरकों की लक्ष्य से अधिक उपलब्धता है और जनपद में सभी सहकारी एवं अन्य निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर लगातार आपूर्ति करायी जा रही है, इसलिये किसान भाई  किसी भी भ्रामक सूचना से भ्रमित ना हो और उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण ना करें तथा संस्तुत मात्रा में ही अपनी फसल में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें उर्वरक सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर उर्वरक कन्ट्रोल रूम जिसका नम्बर 8126423416 पर उर्वरक सम्बंधी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समस्या का तत्काल मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त जानकारी जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button