ललितपुर

इल्म सिखाता है इंसानियत की खिदमत करना : मुफ्ती नौशाद जमाली

गैसे पाक के महीने के अंत में सदनशाह मस्जिद में हुई तकरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह मस्जिद में जुमा की नमाज के पहले इमाम मुफ्ती नौशाद जमाली ने बयान करते हुए हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की जीवन और शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए बताया कि हम गौसे पाक अब्दुल कादिर जीलानी के बताए और दिखलाए रास्ते पर चलकर दुनिया व आखिरत संवार सकते हैं।उन्होंने गौसे आजम को अल्लाह का महबूब बंदा व वलियों का सरदार बताया। मुफ्ती नौशाद जमाली ने अकीदतमंदों से हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की जीवन शैली और उनके कार्यों को पढऩे का आह्वान किया। बताया कि आपके साथ कई करमात (चमत्कार) जुड़े हुए हैं, जो आपके रुहानी मुकाम और अल्लाह के करीब होने का सबूत माने जाते हैं। ये करामात लोगों की मुश्किलों को हल करने और उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए प्रकट हुए।
तालीम की बुनियाद
गोसे पाक फरमाते हैं कि इल्म वो दौलत है जो इंसान को दुनियावी और दीनी दोनों मायने में कामयाबी दिलाता है। लेकिन इल्म का मकसद सिर्फ दुनिया कमाना नहीं बल्कि अल्लाह की पहचान हासिल करना और इंसानियत की खिदमत करना है इल्म वही है जो दिल को रोशन करें और इंसान को समाज का फायदा पहुंचाने वाला बनाए।
नौजवान और तालीम
गौसे आजम रहमतुल्लाह आले ने नौजवानों को हमेशा इल्म हासिल करने और अपने किरदार को मजबूत बनाने की नसीहत दी उन्होंने कहा नौजवान कौम का असल सहारा है अगर उनके हाथों में फिल्म और दिलों में तकबा होगा तो पूरा मुअशरा तरक्की करेगा आज के दौर में जब नई नस्ल मोबाइल इंटरनेट और नई तकनीक से जुड़ी हुई है गौसे आजम का पैगाम हमें यह सिखाता है कि टेक्नोलॉजी और इल्म का इस्तेमाल सही मकसद के लिए किया जाए तालीम सिर्फ दिमाग को तेज करने का नाम नहीं बल्कि दिल को पवित्र बनाने का भी नाम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button