बरेली

प्राचीनतम श्री सनातन धर्म मंदिर में 31 से होगा तनाव से मुक्ति पर व्याख्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन के सबसे प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर में 11 दिवसीय कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ रविवार से शुरू होगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के सचिव संजीव चांदना ने दी। उन्होंने बताया कि मानस सेवा समिति के संस्थापक डॉ बृजेश यादव कल शाम को 6:00 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ को अर्थ सहित सुनाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वृंदावन धाम के महावीर शर्मा द्वारा एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम से भक्ति रसकी रसधारा प्रवाहित की जाएगी। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिल्ली के मनीष चौहान द्वारा मानस चिंतन करते हुए तनाव से मुक्ति पर व्याख्यान दिया जाएगा। 4 नवंबर को एक शाम खाटू बाबा  के नाम का भक्तजन आनंद लेंगे। 5 नवंबर को धार्मिक सेवा समिति द्वारा संकीर्तन के साथ ही साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष कवल नयन सपरा , तिलक राज दुसेजा, डॉ के एम अरोड़ा , राकेशनरूला, रजनीश चांदना , बृजमोहन कक्कड़, जनक राज अरोड़ा ,उमेश धमीजा, सुनील बांगा , अमित पाल , पुनीत अरोड़ा , पवन चांदना , संजीव मुखर्जी , विशाल भसीन , अजय अरोड़ा, मनमोहन सभरवाल शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button