गोड्डा
महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नए थाना का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा में व्यापारी समुदाय और पुलिस प्रशासन के बीच सहयोग की नई शुरुआत हुई है। महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल का बुके, शाल और मिठाई भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दौरान व्यापारियों और थाना प्रभारी के बीच सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्ती, पेट्रोलिंग और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने भरोसा दिलाया कि महागामा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। चेंबर अध्यक्ष मदन भगत ने कहा कि व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर सचिव विभूति रंजन, कोषाध्यक्ष पीयूष टिबड़ेवाल, मनोज पोद्दार, अभिनव कुमार सिंह, शमीम अख्तर, आलोक कुमार भगत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में महागामा में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगा एंव व्यापारिक माहौल बेहतर बनेगा।



