पाकुड़
अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस की करवाई जारी
Police action continues to curb illegal mineral transportation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते गुरुवार को पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अन्तर्गत लगभग चार वाहन/ ट्रैक्टर के ट्रॉली में ओवरलोड करने के लिए लगाये गये अतिरिक्त रॉड को कटवाया गया एवं सख्त हिदायत दिया गया। यह कारवाई अवैध खनिज परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने के मद्देनजर किया गया है। वही जिसे के उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनिज परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के ध्यानार्थ अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। जिसकी अनुपालनार्थ में पूरी पाकुड़ प्रशासन एक्टिव नजर आ रहे हैं।



