गाजियाबाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 अक्टूबर को करेंगी यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम का उद्घाटन
ट्रैफिक डायवर्जन जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद में कल एक ऐतिहासिक अवसर होने जा रहा है, जब भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू शहर के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित रहेंगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्य सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। इसी के तहत गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 26 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा
यातायात डायवर्जन इस प्रकार रहेगा
भोपूरा/तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर
सभी प्रकार के भारी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को गोलचक्कर से बीकानेर गोलचक्कर होते हुए मोहननगर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
CISF टी-प्वाइंट से वसुंधरा की ओर
भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे सभी वाहन CISF टी-प्वाइंट से NH-9 होते हुए ट्यूलिप गेट से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
वसुंधरा से CISF टी-प्वाइंट की ओर
इस मार्ग पर भी भारी वाहनों का संचालन नहीं होगा। सभी वाहन वसुंधरा से डाबर होते हुए ट्यूलिप से NH-9 का उपयोग करेंगे।
VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए
CISF टी-प्वाइंट से वसुंधरा मार्ग पर हल्के निजी वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा
प्रशासन की अपील
गाज़ियाबाद पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें और अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति न बने।
> “राष्ट्रपति और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए है


