रामपुर शाहबाद

तहसीलदार ने बुलाई बीएलओ की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। तहसीलदार अमित कुमार ने तहसील सभागार में क्षेत्र के समस्त बीएलओ की एक बैठक बुलाई और उन्हें वोटर लिस्ट को लेकर खास दिशा निर्देश भी दिए। कुछ दिन पूर्व तहसीलदार ने समस्त बीएलओ को नई और पुरानी दोनों लिस्ट सौंपकार उनकी जांच कर रिपोर्ट मांगी थी, जिस पर समस्त बीएलओ ने पुरानी और नई वोटर लिस्ट जमा की। वहीं तहसीलदार ने बताया की एक लिस्ट समस्त बीएलओ को और दी जाएगी जिसका डोर टू डोर जाकर समस्त बीएलओ को सर्वे करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही तहसीलदार ने समस्त बीएलओ को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने बूथ पर जाकर बूथ की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त करें और बूथ की दयनीय स्थिति होने पर तुरंत सूचना दें। इस बैठक में बीएलओ बीना, दीपा, तारावती, रितु, गीता सहित अनेक बीएलओ मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button