रामपुर शाहबाद
बंटवारे को लेकर चले लाठी डंडे, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।नगर के मोहल्ला वेदान निवासी जायदा पत्नी अब्दुल जलील ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को समय करीब रात 9:00 बजे की बात है,जमीन के वटवारे को लेकर शावेज, सनाउर रहमान उर्फ शाहरुख, युसुफ एवं अरमान युसुफ निवासी गण मौहल्ला फर्राशान ने जायदा व उसकी बेटी व बेटे को गन्दी गन्दी गालिया दी और जब गाली देने से मना किया तो लात घूसो व लाठी डन्डो से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उपरोक्त शावेज़,सना उर रहमान उर्फ शाहरुख,युसूफ एवं अरमान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है



