
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल आठनेर। आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत सातनेर के बस स्टैंड से लगे विकास नगर क्षेत्र में नल जल योजना का वाल लीक होने से वाल में नालियों का गंदा पानी पाइप लाइन में जाने के कारण वार्ड वासी नलों से नाली का गंदा पानी पीने को मजबूर है उक्त संबंध में जानकारी देते हुए ने बताया कि पंचायत प्रशासन को कई बार बताया परंतु उनके कानों पर जूतक नहीं रेंग रही है साथ में विकास नगर बस स्टैंड पर पिछले तीन माह से नल जल लाइन का वाल लीक होने से निरंतर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है एवं वाल में जानवरों का मूत्र एवं नालियों का पानी जा रहा है जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है वार्ड वासियों ने संबंधित कर्मचारियों से पंचायत में शिकायत की परंतु कोई हल नहीं निकल ला केवल आश्वासन ही मिला है यह संबंध में वार्ड वासियों ने बताया कि गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और इस खतरे को देखते हुए यह नल जल योजना का वाल पंचायत प्रशासन ने तुरंत सुधार कर इस वार्ड की इस समस्या का तुरंत निराकरण करना चाहिए।




