नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक प्लाईवुड दुकान की तीसरी मंजिल से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार दोपहर प्लाईवुड दुकान की तीसरी मंजिल से विनोद पुत्र छेदी (35) की काम करते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए । गिरने की जानकारी होने पर परिजन सीएचसी अमेठी ले गए। जहां पर चिकित्साको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स के लिए रेफर किया। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
गुरुवार को मौत की खबर मिलने के बाद परिजन शव को लेकर अमेठी कोतवाली पहुंचे और
कोतवाली प्रभारी रवि सिंह से कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विनोद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मृतक की पत्नी अनीता देवी और चार नाबालिग बेटियां शुभी, अंशिका, खुशी व शिवांशी हैं। इस दुखद घटना के समय ग्रामीण हीरालाल, विश्राम पासी, संतोष कुमार, राम सुमेर और जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

