अमरोहा

अमरोहा में लंबित वारंट के तहत कार्रवाई

अभियुक्त को पकड़ने में नौगावां सादात पुलिस सफल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की नौगावां सादात पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लोकेश पुत्र बाबूराम ढक्का गांव, अमरोहा का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अवधभान भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। लोकेश के खिलाफ थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0/मु0नं0-492/2024 अ0सं0-499/22 धारा 60 A.ACT भादवि के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक आदेश पांचाल और हेड कांस्टेबल सचिन शर्मा शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button