5 जनवरी को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाया जाएगा बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन
पार्टी की तैयारी बैठकें शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी 15जनवरी को पार्टी मुखिया के जन्म दिन को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाने के लिए गांव चलो अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नसरतपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ नेता एडवोकेट के के आर्य ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के साथ अब तक के सफर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने सर्वसमाज में भाईचारा कायम करके देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है।आज की तारीख में बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर देश में कोई नहीं है। 9अक्टूबर की ऐतिहासिक रैली के बाद विरोधी दलों के इशारे पर तमाम गोदी मीडिया चैनल बसपा की लीडरशिप के विषय में बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने का संदेश दिया है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने पोलिटिकल पावर की मास्टर की हासिल करने के संदेश दिए थे। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के संदेश और सपनों को साकार करने के लिए बहन मायावती जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा और भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर चुकी है।पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है, विरोधी लाख कोशिश करें 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।
बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष गया प्रसाद पासी ने किया।साहब राम,राम कृष्ण, चंदिका प्रसाद, गिरधारी पासी,ओम प्रकाश, रामनाथ गौतम, जितेन्द्र आर्य,राम हर्ष, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

