अमेठी

अग्निकांड पीड़ित भाजपा नेता की जिलाध्यक्ष ने की आर्थिक मदद

अन्य व्यापारियों से भी मदद की अपील

दीवाली की रात जूते की गोदाम में लगी थी आग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। दिपावली की रात भाजपा मंडल अध्यक्ष के आर्य समाज गली के पास स्थित जूते की गोदाम में भीषण आग लग गई थी। जिससे लाखों रुपए के जूते जलकर राख हो गए।हादसे के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें आर्थिक मदद दी है और अन्य व्यापारियों से भी अपील की है कि पीड़ित की बढ़ चढ़कर मदद करें।

दरअसल संग्रामपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल जूतों का थोक कारोबार करते है। और उनकी गोदाम कस्बे के आर्यसमाज स्कूल के पास महादेव गुप्ता के मकान में है।दीपावली की रात अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए का जूता जलकर राख हो गया।हादसे के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने पीड़ित भाजपा नेता की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों के साथ सर्व समाज से भी अपील की है वो सभी पीड़ित व्यापारी की मदद करें।जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी की कोई जाति नही होती है और जो व्यापार करता है वो व्यापारी होता है।आज मेरे द्वारा 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है।मैं अमेठी के जनप्रतिनिधियों और पार्टी के नेताओ से भी कहना चाहता हूँ कि उन्हें हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।कुछ लोगो द्वारा कहा जाता है कि बनियों का व्यापार मंडल है लेकिन ये बनियों का व्यापार मंडल नही होता है। जो भी व्यापार करता है वो सब व्यापारी होते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button