गोड्डा
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ नहाय-खाय के साथ विधिवत प्रारंभ हो गया है। श्रद्धा और विश्वास से ओत-प्रोत यह महापर्व पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
छठ पर्व को लेकर पथरगामा सहित आसपास के गांवों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए समाजसेवी एवं समिति सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं नगर के मुहल्लों, गलियों तथा मुख्य सड़कों की सफाई लगातार जारी है।
छठ पूजा को लेकर पथरगामा बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है। बाजार में फल, पूजन सामग्री और अन्य आवश्यक सामानों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। हर तरफ श्रद्धा और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।



