पाकुड़
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया बाजार समिति का निरीक्षण
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया बाजार समिति का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला स्थित बाजार समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने ईभीएम मशीनों का रखरखाव, मतगणना स्थल और सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध रूप से संपन्न हो।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव की तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे और मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं सुगम रूप से उपलब्ध हो।



