अमरोहा

एडीजी,मंडलायुक्त और डीआईजी ने डीएम और एसपी के साथ नाव में बैठकर

मेला स्थल और गंगा घाटो का किया निरीक्षण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला/तिगरी धाम। अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन, बरेली रमित शर्मा एवं मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनीराज जी ने जिलाधिकारी अमरोहा निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के साथ आगामी ऐतिहासिक राजकीय तिगरी मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेला स्थल का निरीक्षण किया।अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन एवं मंडलायुक्त मुरादाबाद एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की व नाव से विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया तथा पुलिस व्यवस्थापन, पार्किंग स्थल, रुट डायवर्जन व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।तिगरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कमैरों से सतर्क दृष्टि रखने व ड्रोन कैमरा की मदद से निगरानी कराये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले के प्रति वैधानिक कार्यवाही की जाये। कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मेलो में सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाये,कन्ट्रोल रूम से सतर्क दृष्टि रखी जाये,गंगा घाट पर समुचित पुलिस बल लगाकर भीड नियन्त्रण को प्रभावी बनाया जाये, गंगा नदी के किनारे बनाये जाने वालो घाटों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या ना हो।निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, भडकाऊ बयानबाजी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाये।तिगरी मेला-2025 को सुगन व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स जिसमे महिला पुलिस कर्मी, एनडीआरएफ, पीएसी, घुडसवार पुलिस,होमगार्ड व अन्य पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया व अन्य पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button