अमरोहा

अमरोहा के जुहैब खान ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि

दीवार पर कोयले से बनाया शानदार पोर्ट्रेट, कलाकृति वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह को अनोखी श्रद्धांजलि दी है। जुहैब ने किसी महंगे कैनवास या रंगों का उपयोग करने के बजाय, एक दीवार पर कोयले से सतीश शाह का शानदार पोर्ट्रेट बनाया है।उनकी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।जुहैब ने इस पोर्ट्रेट के माध्यम से अभिनेता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उनका कहना है कि सतीश शाह जैसे कलाकार अपनी कला और हास्य अभिनय के लिए पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे।उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। यह कलाकृति लोगों द्वारा अभिनेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताई जा रही है। अमरोहा के जुहैब खान एक युवा चित्रकार हैं और अब तक एक हजार से अधिक तस्वीरें बना चुके हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button