अमरोहा

अमरोहा में सैदनगली पुलिस ने दो बकरी चोरों को पकड़ा

32,000 रुपये की चोरी की बकरियां बरामद, भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा की सैदनगली पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32,000 रुपये मूल्य की दो चोरी की बकरियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीपकुमार पंत के मार्गदर्शन में सैदनगली थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रशांत कुमार पुत्र होशियार सिंह और शाहरुख पुत्र बन्ने के रूप में हुई है। दोनों अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी के निवासी हैं।यह मामला 6 सितंबर 2025 को मोहम्मद आमिर पुत्र तौहीद शाह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मोहम्मद आमिर सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी कस्बे के मोहल्ला रहमानी चौक के निवासी हैं।उनकी तहरीर के आधार पर थाना सैदनगली में मुकदमा संख्या 234/2025, धारा 305 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रशांत कुमार और शाहरुख के नाम सामने आए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां बरामद कीं।बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल अंकित मलिक और कांस्टेबल गौरव तोमर शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button