बरेली

शाहजहांपुर में टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा बोले – शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
शाहजहांपुर। टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रथम जनपद आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि “नियुक्ति के 20 से 30 वर्ष बाद नए नियम थोपना और कहना कि दो वर्ष बाद सेवा से बाहर कर दिया जाएगा, ऐसा अन्याय ब्रिटिश काल में भी नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हितों को समझते हुए सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दाखिल की है, जिसके लिए प्रदेश के लाखों शिक्षक सरकार के आभारी हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एनसीटीई द्वारा निर्धारित सेवा शर्तें पूरी सेवा अवधि तक लागू रहें। इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार्य नहीं होगा।”
डॉ. शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की हर आपदा में शिक्षकों ने तन, मन और धन से सहयोग किया है। अब समय आ गया है कि शिक्षकों की आवाज को केंद्र तक मजबूती से पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर देशभर के बारह लाख शिक्षक 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट होकर संशोधन की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे। “जब तक संशोधन नहीं होता, कोई शिक्षक रामलीला मैदान नहीं छोड़ेगा,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, सचिव अर्चना तिवारी, संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह, अश्विनी अवस्थी, नवेन्दु मिश्रा, राकेश रोशन, अभिनय मिश्रा, संजीव सिंह, हरिवंश पाठक, शशांक गुप्ता, सुनील यादव, कवित कुमार, सचिन अवस्थी, नवनीत मिश्र, देवेंद्र सिंह, वारिस अली, अरविंद त्रिपाठी, परवेज आलम, उमेश चंद्र सक्सेना, विजयकांत शर्मा, माधव मिश्रा, काशीनाथ शुक्ला, जुल्फेकार, सीमा सिंह, मधुरिमा तिवारी, बबिता श्रीवास्तव और शैली आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button