अमेठी

प्रकृति नाराज हुई, बाप के सामने उठी बेटे की अर्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। सडक दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई।गांव में शोक का माहौल बना हुआ है । सोमवार को शाम लगभग चार बजे पोस्टमार्टम के बाद लाश गांव पहुंची तो कला विषय के शिक्षक राजेश अकेला के घर पर जमा सैकड़ों लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे।शोक संवेदना को मौजूद लोग स्वयं को रोक नहीं पाए।सौ वर्ष की उम्र के बाप के सामने (69) के बेटे की अर्थी निकलने का दुःख सगे, सम्बन्धी और गांव जंवार के लोग भूल नहीं पा रहे हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद से रिटायर हुए रामदास (69) रविवार की शाम टहलने के लिए निकले थे।घर से चंद कदम दूर वे एक बाइक सवार से टकरा गये।सिर में गंभीर चोट आ गई।बाइक सवार को भी चोटें आईं हैं।आनन फानन में गांव और परिवार के लोग उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे। काफी रक्त स्राव होने और सिर के अगल बगल गंभीर चोटों के कारण डाक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button