झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने केंद्रीय विद्यालय के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं प्रदेश सचिव रामकुमार झाझडिया के नेतृत्व में केन्द्रीय विद्यालय के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया ने बताया कि चूरू रोड़ पर स्थित केंद्रीय विद्यालय की दक्षिण दिशा की दीवार के साथ वाली सड़क से करीब पच्चास प्रतिशत छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। यहां पार्क व दीवार होने के कारण सड़क सुनसान रहती है। मनचले प्रायः छात्राओं से छेड़छाड़ करते रहते हैं जिसके कारण अभीभावक परेशान रहते हैं। इस सड़क पर लाडली सुरक्षा योजना में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए डॉ. चंद्र प्रकाश, रामनिवास मोटसरा, अनिल कृष्णिया, धर्मपाल डारा, नितेश दनेवा, अंजना झाझड़िया, अनीता दनेवा, सुनीता सिहाग, नीलम, किताब देवी दनेवा, अनीता, मंजू, दीपिका व सुमित्रा मोटसरा सहित अनेक लोगों ने ज्ञापन सौंपकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button