बरेली

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट आज से आरंभ 

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 25000 का नकद पुरस्कार

-दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी और एसआरएमएस एकेडमी की टीमों के बीच होगा मुकाबला
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से पहली बार श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वूमन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रह है। 28 अक्टूबर (मंगलवार) से 31 अक्टूबर (शुक्रवार) तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बरेली, देहरादून, हल्द्वानी और एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीमें शामिल होंगी। यह जानकारी एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति जी ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आरंभ मंगलवार (28 अक्टूबर) सुबह नौ बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और दिल्ली वुमन्स के मैच से होगा। प्रति दिन दो मैच खेले जाएंगे। मैच एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें सभी टीमों को एक दूसरे के साथ एक- एक मैच खेलेंगी। इस तरह 3-3 मैचों में पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। फाइनल में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि रनर अप टीम 15000 रुपये के पुरस्कार के साथ रनर अप टी ट्रॉफी की हकदार होगी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5000 रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को ट्रॉफी के साथ 2500-2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button