मेरठ

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से तीन गुना बढ़ी, जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा उनकी पत्नी की वर्ष 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति के उनकी आय से तीन गुना बढ़ने के आरोपों के संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि सोमेंद्र तोमर द्वारा वर्ष 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्रों के अनुसार इस अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल आय रु 43 लाख और उनकी पत्नी की कुल आय रु 29 लाख अंकित है. इस प्रकार इस अवधि में उन दोनों की कुल आय 72 लाख रुपए है। इसके विपरीत इस 5 वर्ष की अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल चल और अचल संपत्ति की वृद्धि 1.85 करोड़ और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति की कुल वृद्धि 28 लाख रुपए दिखती है, अर्थात इस अवधि में उन दोनों के कुल संपत्ति की वृद्धि 2.13 करोड़ दिखती है, जो उनकी कुल आय से लगभग तीन गुना जान पड़ती है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सोमेंद्र तोमर शांति निकेतन ट्रस्ट नामक एक प्राइवेट ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं. इस ट्रस्ट द्वारा जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 के बीच कायस्त मावंडी गांव में लगभग 10.5 करोड रुपए में लगभग 47000 वर्ग मीटर भूखंड  खरीदे जाने के तथ्य बताए गए हैं, जिसके आधार पर उन्होंने इस ट्रस्ट की जांच की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि यदि एक माह में इस प्रकरण में समुचित जांच नहीं होती है तो वे इस मामले को आगे ले जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button