मेरठ
‘विकसित भारत-बिल्ड द नेशन’’ विषय पर नोबल पब्लिक में नुक्कड़ नाटक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। नोबल पब्लिक स्कूल में एनसीसी इकाई एवं विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत-बिल्ड द नेशन विषय पर एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम में छात्रों ने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नाटक में स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय एम डी अमित कुमार एवं एनसीसी एएनओ आयुषी त्यागी द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।