छिंदवाड़ा

जिला कलेक्टर नें तम्बाकू मुक्त निषेध की शपथ दिलाई l

नेशन प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिन्दवाड़ा। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा की । समय सीमा बैठक के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नरेश गोन्नाडे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.राहुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोटपा ऐक्ट 2003 का परिचालन, तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान का पालन तथा तम्बाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का व्यापक जनप्रचार तथा जनमानस में तम्बाकू संबंधित गंभीर रोगों की जागरुकता करना है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त, पुलिस, सामाजिक कल्याण, शिक्षा एवं जनसंपर्क विभाग से समन्वय कर करते हुए राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्यों को प्राप्त करना है। कलेक्टर नारायन ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समय सीमा में उपस्थित सभी सदस्यों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button