अमेठी

ऑडियो वायरल होने पर पालिका अध्यक्ष ने दिया बयान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी जायस। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का ऑडियो वायरल कर लगाए गए गंभीर आरोपों का पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान ने किया खंडन बताया साजिशन छवि को बदनाम किया जा रहा है।
नगर पालिका जायस अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान और एक सभासद के बीच सड़क निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पे एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं नेशनल प्रेस टाइम्स अखबार ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वार्ड नं. 7 में चल रहे सड़क निर्माण से जुड़ा है। पालिका अध्यक्ष को एक वीडियो मिल था जिसमें कुछ ग्रामीणों द्वारा सड़क को उखाड़ा जा रहा था। इसके बाद उन्होंने संबंधित सभासद से बात की और स्पष्ट किया कि यह सड़क जनता की मांग पर बन रही है। यह एक सरकारी कार्य है, जिसमें कोई भी गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घटना के संबंध में नगर पालिका के एक बाबू ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जिस महिला ने सड़क उखाड़ी थी, वह उसे दुबारा बनवाने पर सहमत हो गई थी। पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान के अनुसार उस स्थान पर सड़क का निर्माण दुबारा करा दिया गया है।

वहीं पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान से बात करने पर ऑडियो के बारे में ज़ोर देकर कहा साजिशन छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेंगी और जिस जनता ने उन पर विश्वास करके उन्हें जिताया है उनके कार्यों के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button