झुंझुनू
ओला परिवार ने हीरवाना गौशाला में गायों को खिलाया 8 किवंटल बाजरे का मीठा दलिया
कर्मचारियों के लिए किया प्रसादी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा हीरवाना में काणिकां की ढाणी गुढाबावनी के दिल्ली पुलिस में कार्यरत सुमेर सिंह ओला पुत्र स्व रामेश्वर लाल ओला परिवार ने सोमवार को बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में गायों को 8 क्विंटल बाजरे का मीठा दलिया बनाकर खिलाया। वहीं कर्मचारियों और उपस्थित गो भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। पंडित मुकेश दाधीच ने गो पूजन करवाया। तत्पश्चात् भगवान को खीर जलेबी प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित गो भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुमेर सिंह ओला ने कहा कि प्राणी मात्र और गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में संत महात्मा, गो माता, और वन्यजीवों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान बनारसी देवी, हरप्यारी देवी, नीतू देवी, मन्नी देवी, पीडब्ल्यूडी विभाग में जेईएन के पद पर कार्यरत संदीप ओला, दिनेश ओला, राजेंद्र ओला, अंकित ओला, रतन सिंह, दलीप सिंह, राजू हलवाई, गौशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, कन्हैया लाल रावत, भाताराम रावत एवं समस्त गौशाला स्टाफ सहित कई गो भक्त मौजूद रहे।


