मेरठ

यूटिलिटी शिफिटंग के चलते गढ़ रोड़ पर यातायात डायवर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। सी0एम0 ग्रिड योजना के अन्तर्गत गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढी चौराहे तक सडक का चौडीकरण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते कल यानि आज से गढ रोड पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। नये यातायात प्लान के तहत सोहराब गेट बस डिपो में आने/जाने वाली बसें (हापुड, बुलन्दशहर,गढमुक्तेश्वर, मुरादाबाद से आने/जाने वाली बसें) हापुड अडडा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से होते हुए तेजगढी चौराहा से गढमुक्तेश्वर की ओर जा सकेंगे एवं एल-ब्लॉक तिराहा से सीधे बिजली बम्बा चौराहा से हापुड की ओर जा सकेंगी।
सभी प्रकार के भारी वाहन तेजगढी चौराहा से हापुड अडडा चौराहा के मध्य प्रतिबन्धित रहेंगे। यह सभी भारी वाहन तेजगढी-एल-ब्लॉक तिराहा-हापुड अडडा चौराहा से होकर आ एवं जा सकेंगे। तेजगढी चौराहा की ओर से सभी प्रकार के हल्के वाहन (दो पहिया एवं चार पहिया) आबू नाला पुलिया से दायें एवं बायें टर्न लेकर अपने गन्तव्य को आ-जा सकेंगे। हापुड अड्डा चौराहे की ओर से जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन गांधी आश्रम चौराहा एवं लोकप्रिय हॉस्पिटल कट से बायें एवं दायें टर्न लेकर अपने गन्तव्य को आ जा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button