बोकारो

चास में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

A young man was shot dead in Chas, causing a sensation in the area; police took two into custody.

नेशनल प्रेस टाइम्सब्यूरो।
बोकारो। सोमवार की शाम चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान यदुवंश नगर निवासी समाजसेवी लक्ष्मी नारायण यादव के छोटे पुत्र अजय यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम लगभग आठ से नौ बजे के बीच की है। सोनू और बलराम तिवारी नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बलराम तिवारी कुछ साथियों के साथ गाय घाट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी बलराम ने पिस्टल निकालकर उस पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां सोनू के पेट में लगीं, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।कोयलांचल क्राईम न्यूज़ संवाददाता विकाश गयाली कि रिर्पोट।स्थानीय लोगों की मदद से उसे बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं और पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक सोनू आईआरबी में कार्यरत था और उसकी पोस्टिंग गिरिडीह में थी। वह छठ पर्व की छुट्टी पर घर आया हुआ था। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कोयलांचल क्राईम न्यूज़ संवाददाता विकाश गयाली कि रिर्पोट। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चास एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बलराम तिवारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है और उस पर पुलिस जवान पर जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button