गोड्डा

कोरका मोड़ से बड़हरा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के शिलान्यास बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा: क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत के रूप में तीन दिन पूर्व कोरका मोड़ से बड़हरा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इस कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी और उम्मीद की नई किरण जगी थी। लोगों को लंबे समय से सड़क की समस्या से निजात मिलने की आस बंधी थी। लेकिन बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने शिलान्यास स्थल पर स्थापित बोर्ड को तोड़ डाला। इस घटना से स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्य उन्हीं लोगों का है जो विकास विरोधी मानसिकता रखते हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी साझा किया कि- शायद कुछ लोगों को यह सहन नहीं हुआ कि अब जनता सच्चे विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। मुझे पता है कि इस घटिया हरकत के पीछे कौन लोग हैं, लेकिन यदि अभी कोई कार्रवाई की जाए तो वही लोग कहेंगे कि मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम ऐसे तुच्छ प्रवृत्ति के लोगों के स्तर तक नहीं गिरेंगे। उन्होंने आगे कहा- मेरे प्यारे विधानसभा वासियों, क्या यह सब सही है? छठी मैया ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें। लेकिन याद रखिए, बोर्ड तोड़ने से विकास नहीं रुकता – क्योंकि नीयत और जनता का विश्वास दोनों हमारे साथ हैं। इस घटना को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जल्द ही शिलान्यास स्थल पर नया बोर्ड लगाया जाएगा और सड़क निर्माण कार्य पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button