भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने विलेन उमेश सिंह ने त्रयंबक प्रोडक्शन द्वारा रचा इतिहास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। त्रयंबक फिल्म इंडस्ट्री के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “अभय भइया ” की शूटिंग लगातार अमेठी के गाँवो में की जारी है फिल्म निर्माता उमेश सिंह निर्देशक विशाल बुराडे लेखक विभा सिंह छायांकन राकेश सिंह अभिनेता आर.रुद्रा अभिनेत्री मनी भट्टाचार्या,शायना को मुख्य भूमिका में रखा गया हैं। उत्तराखंड के बडे व्यवसायी अभय बंसल ने अमेठी में फिल्म निर्माण से मुम्बई इण्डस्ट्री जैसा माहौल देकर सराहनीय कदम उठाया।स्थानीय कलाकारों में भी कडी मेहनत से खुद को स्थापित करने का नया आयाम प्राप्त किया।श्रीनाथ शुक्ल, दिव्या, बेणुकर,केसरवानी, धर्मराज,दिनेश,लवली रन्धवा मुख्य खलनायक में उमेश सिंह टेक्निकल टीम राकेश सिंह साज-सज्जा मोनू योगेन्द्र सिंह ,कामिल, व्यवस्था शंकर म्यूजिक यादव लाइट इस फिल्म में अमेठी के छोटे कलाकारों को बडे पर्दे पद लाने के बेजोड प्रयास ने अमेठी वासियों को गौरवान्वित किया। फिल्म की कहानी में माफियाओ के आतंक से गाँव वालों मे दहशत का माहौल बनता है जिसको नायक अभय भइया द्वारा गाँव में खुशी का माहौल बनाया जाता है और गाँव के विकास को लेकर वृद्धा आश्रम डिग्री काॅलेज बनाया जाता है जिससे शहर की तरह ग्रामीण विकास को बढावा मिल सके और बुराई पर अच्छाई की विजय पताका लहराई जा सके।


