दिनेश सिंह बने अमेठी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,अनिल तिवारी बने सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को हुए मतदान के बाद आए परिणाम में दिनेश सिंह
ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी
सदाशिव पाण्डेय को 02 मतों से पराजित किया। वहीं, सचिव पद पर अनिल तिवारी ने जीत हासिल की।
चुनाव सुबह से ही गहमा-गहमी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंह और सदाशिव पाण्डेय के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 145 मतदाताओं में से दिनेश सिंह को 73 और सदाशिव पाण्डेय को 71 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अनिल तिवारी और अमित शंकर शुक्ल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अनिल तिवारी को 53 और अमित शंकर शुक्ल 50 मत मिले, जबकि 02 मत अवैध घोषित किए गए।
विजेता प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया ।और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। निवर्तमान अध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी उपेंद्र शुक्ल
अफसर हुसैन महेश मिश्र सहित तमाम अधिवक्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी।
एक नज़र प्रत्याशियों के मतों पर
मंगलवार को अमेठी बार एसोसिएशन के चुनाव में नामित 146 अधिवक्ताओं में से 145 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि छह पदों पर पहले ही निर्विरोध चयन हो चुका है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई गई।
अध्यक्ष-
1-दिनेश प्रताप सिंह -73
2- सदाशिव पाडेय-71
सीनियर उपाध्यक्ष
1- कैलाशनाथ शुम्ल -92
२- जितेन्द्र बहादुर सिंह -40
3- सतीश कुमार मौर्य-79
सचिव
1- अनिलकुमार तिवारी-53
२- अमित शंकर शुक्ल -50
3 – छत्रशालसिंह-06
4-राजेन्द्र कुमार उपाध्याय-01
5- रामप्रताप यादव-34
कोषाध्यक्ष
1. प्रेमनरायन दूवे-65
2- सियाराम यादव-71

