बागपत
लोनी बॉर्डर पर राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन
संगठन को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों में पकड बनाने की मुहिम तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (बागपत) : राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के तहत आज लोनी बॉर्डर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को मजबूती देने संगठन को मजबूत करने के लिए उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा का स्मरण करते हुए, जनता को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने और सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि वीरपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को आम जनमानस के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा, “जब तक कार्यकर्ता की पहुंच आम जनता तक नहीं होगी, तब तक हमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं की वास्तविक जानकारी कैसे होगी।”
खतोली विधायक मदन भैया ने अपने विचार रखे और सदस्यता अभियान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच पहुंच बढ़ाने और पार्टी हित में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ, और उपस्थित सभी लोगों ने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामपाल जी ने की, जबकि आयोजन और संचालन विपिन तोमर जिला महासचिव राष्ट्रीय लोकदल ने किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता और अतिथि:
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निजी सलाहकार वीरपाल मलिक , खतौली विधायक मदन भैया लोनी चेयरमैन मनोज धामा प्रदेश अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बीड़ी , जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर , क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन, विक्रांत जवाला, जोगेंद्र चेयरमैन पतला, जिला महासचिव दीपू शर्मा।
साथ ही उदयपाल प्रधान जी, अनिल कुमार, सभासद सतपाल शर्मा, राजीव शर्मा, छोटे अल्वी, जयबीर बालियान, ओमपाल राणा सभासद भीम चौधरी, सुभाष पंडित जी, बृजपाल सिंह, सुमित पारचा, सुधीर तोमर, संजीव चौधरी, दीपक पहलवान, पंकज बाल्मीकि आदि भी उपस्थित रहे।




