राजमहल विधायक ने श्रद्धालुओं को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
Rajmahal MLA wishes devotees on Chhath Puja

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल, 28 अक्टूबर 2025 लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के संध्याकालीन एवं सुबह अर्घ्य के अवसर पर राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएँ दी। विधायक ने घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान सूर्यदेव घाट पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार देव एवं सचिव देव कुमार दत्ता काल्टू दत्ता ने अंगवस्त्र भेंट कर विधायक सहित उपस्थित अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। वहीं छठ पूजा समिति गुदाराघाट की ओर से भी विधायक कोअंगवस्त्र देकर स्वागत किया वही कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर परिषद प्रशासक दानिश हुसैन तथा राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक एम टी राजा ने कहा कि छठ महापर्व त्याग, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्व को शांति, स्वच्छता और सद्भाव के साथ संपन्न होने की शुभकामना दी।



