अमरोहा
ड्रोन कैमरो से लगातार मेला स्थल की हो रही निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला। तिगरी धाम।तिगरी मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर रही है।जहां एक तरफ मेला स्थल पर भारी संख्या में फोर्स और पुलिस बल तैनात है तो वहीं दूसरी तरफ ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों व गंगा घाटों व आने जाने वाले हर एक प्रकार के व्यक्ति पर निगरानी रखी जा रही है और रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही हो सके।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मेला स्थल पर ड्रोन कैमरो के माध्यम से जगह-जगह की निगरानी की जा रही है। मेला स्थल पर पर चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।सुरक्षा को लेकर मेला स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है।ड्रोन कैमरो से मेला स्थल के चप्पे चप्पे पर निगरानी कर नजर रखी जा रही है।
अमरोहा पुलिस हर दिशा से, आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर।



