
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में खेली जा रही जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला क्रिकेट नर्सरी और स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने क्रिकेट नर्सरी को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर क्रिकेट नर्सरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट होकर 98 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन आकाश कुमार ने शानदार तावर तोड़ 39 रनों का प्रतीक पाल ने भी 15 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम के लिए गेंदबाजी में हर्ष कैफ विवान अदीब और ओम ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ने लक्ष्य 16.5 ओवरों में तीन विकेट कोकर प्राप्त कर लिया। जिसमें सर्वाधिक रन विपिन कुमार ने 27 कुशाग्र ने 24 सुमित मौर्या ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया क्रिकेट नर्सरी के लिए गेंदबाजी में दीपक दक्ष और शाहिद ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया अंत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विपिन कुमार को दिया गया ।
आज का दूसरा सेमीफाइनल मैच एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी और बरेली क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें एसआरएमएस ने 74से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया एसआरएमएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन अभिमन्यु ज्वाला ने 45 और आदित्य यादव ने 31 रनों का योगदान दिया।
बरेली क्रिकेटर्स के लिए गेंदबाजी में अनिकेत शर्मा और हेमंत ने दो-दो विकेट प्राप्त किया जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली क्रिकेटर्स की टीम 15.6 ओवर में मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई जिसमें कृष्ण ने सर्वाधिक 16 और विनीत गुप्ता ने 10 लोगों का योगदान दिया एसएमएस क्रिकेट अकादमी के लिए रिजवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 एवं अंशुमन कश्यप ने तीन विकेट प्राप्त किया अंत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी करने वाले रिजवान को दिया गया ।
आज के मैच की अंपायरिंग मनोज सागर बंटी मौर्य शिवांशु पांडे अरुण यादव ने व स्कोरिंग अब्दुल जीशान ने कि इससे पूर्व मैच का उद्घाटन बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ मुजाहिद हसन खान चंचल उपाध्याय और ओपी कोहली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अभिलाषा यादव अनुज शर्मा अबरार हुसैन करण आशु भारती नसीम खान आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट आयोजन एवं क्रिकेट प्रशिक्षक नितेश भारद्वाज के अनुसार कल फाइनल मुकाबला प्रातः 9:00 बजे से खेला जाएगा।



