जामताड़ा

रेल यात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर 139 बना सहारा, चोरी का मोबाइल कुछ ही घंटों में बरामद

Toll-free number 139 becomes a support for railway passengers, stolen mobile phones recovered within hours

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
कर्माटांड़, जामताड़ा। रेल यात्रा के दौरान किसी भी समस्या या आपात स्थिति में यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेल का टोल फ्री नंबर 139 अब सचमुच यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण सोमवार को देखने को मिला, जब रांची हटिया से पटना जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। जानकारी के अनुसार, हटिया से लखीसराय जा रही एक यात्री का मोबाइल फोन ट्रेन की स्लीपर बोगी से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना का पता चलते ही पीड़ित यात्री ने तत्काल रेलवे टोल फ्री नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विद्यासागर रेलवे स्टेशन आरपीएफ सक्रिय हो गई और जांच में जुट गई। आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की। इस दौरान स्टेशन से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, तो जवानों को शक हुआ। आगे की गहन पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया और आरोपी तौसीफ अंसारी, पिता महबूब आलम, निवासी मधुपुर, को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 यात्रियों की सुरक्षा और सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समय पर सूचना देने से आरपीएफ ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी का मामला सुलझा लिया और यात्री का मोबाइल सुरक्षित बरामद कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button