गोड्डा

महागामा में पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी के निधन पर शोक सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा, गोड्डा : महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।गौरतलब है कि स्वर्गीय प्रवीण कुमार चौधरी वर्तमान में जामताड़ा जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।सभी ने उनके कर्मठ, मिलनसार और संवेदनशील अधिकारी होने की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित में कार्य किया और अपने कार्यों से एक मिसाल कायम की।सभा में उपस्थित अधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button