ललितपुर

उप निदेशक उद्यान ने हाईटेक नर्सरियों, कृषक प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उप निदेशक उद्यान मण्डल झांसी ने जिले का दौरा किया। उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र खिरियामिश्र एवं रा.पौ. खिरिया लटकनजू में निर्मित हाईटेक नर्सरियों का निरीक्षण कर सब्जी पौध बेहन, पौध उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारियों को निर्देशित किया कि पौधशालाओं में तैयार की जा रही पौध निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर कृषकों को उपलब्ध करायें। निरीक्षण में पाया गया कि रा.पौ. में 50 हजार पौध तैयार है एवं कृषि विज्ञान केन्द्र 40 हजार पौध तैयार पायी गयी। निरीक्षण के समय उद्यान अधिकारी राजेन्द्र कुमार एवं उद्यान निरीक्षण रंजीत यादव उपस्थित थे। ग्राम बुढ़वार की महिला किसान ममता देवी के प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर मे. ट्रियू वैल्यू इरीगेशन फर्म से 2 एकड़ में ड्रिप सिंचाई पद्धति स्थापित कराकर गेंदा की खेती की जा रही है। किसान ने बताया कि 1.50 लाख की लागत लगाकर गेंदा की खेती की जिसमें उसे अब तक 2 लाख का मुनाफा हुआ है। और लगभग इतनी ही फसल और प्राप्त होगी। बताया कि मल्चिंग शीट लगाकर टपक सिंचाई प्रणाली से सिंचाई करने पर कम पानी में भी अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उप निदेशक उद्यान द्वारा निर्देशित किया गया कि औद्यानिक फसलों की खेती हेतु इच्छुक किसानों को योजनाओं का लाभ देकर प्रोत्साहित किया जाये जिससे किसानों की आय बढ़ायी जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button