
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर की पुरानी आबादी स्थित खैरथल गांव में श्री प्रेम प्रकाश आश्रम खैरथल में 30 अक्टूबर गुरुवार को गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम खैरथल के संत हरि प्रेमप्रकाशी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक प्रार्थना, सत्संग, कार्तिक भगवान कथा और प्रसाद वितरण के साथ होगा। शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक भजन-सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत आश्रम परिसर स्थित गौशाला में गौ माताओं की महाआरती की जाएगी तथा खीर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इस धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गोसेवा और भक्ति भाव में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।


