
युवक पर गरीब महिला की जमीन हड़पने का आरोप-कोतवाली प्रभारी रवि सिंह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। एक युवक ने इंस्पेक्टर अमेठी पर जबरन पिटाई का आरोप लगाया है।युवक ने अमेठी दौरे पर आई महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से शिकायत की है जिसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर फुलवारी निवासी कमल कुमार पासी ने सेपियन स्कूल के पास जमीन का बैनामा लेकर उस पर बाउंड्रीवाल किया था।दो दिन पहले अज्ञाक्त लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया। जिसके बाद कमल कुमार मंगलवार की सुबह बाउंड्रीवाल को निर्माण करा रहा था तभी अमेठी कोतवाल रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और उसकी पिटाई करते हुए थाने ले जाकर एक घण्टे बाद छोड़ दिया। युवक हार्ड का मरीज है और तीन महीने पहले उसका ऑपरेशन भी हुआ था। बुधवार को अमेठी दौरे पर आई महिला आयोग की सदस्य उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पहुँची जहां युवक ने शिकायती पत्र देते हुए कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। युवक कमल कुमार ने बताया कि वह अपनी गिरी हुई बाउंड्री को निर्माण करवा रहा था उसके द्वारा थाने में शिकायत भी की गई थी लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय उल्टा उसकी पिटाई कर दी और उसे जमकर गालियां दी।महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने तत्काल इंस्पेक्टर रवि सिंह को फोन कर मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।पिटाई को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है।
वहीं कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि गरीब महिला की बेस कीमती जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण करवा रहे थे। जिसको लेकर मना किया गया। कोई भी निर्माण नहीं करेंगा।

