गाजियाबाद
अगरोला गांव में आयोजित जनचौपाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद : अगरोला गांव में आज जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी, लेखपाल और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय अगरोला में आयोजित किया गया था, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
ग्रामीणों ने जन चौपाल में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याएँ उठाईं:
खड़ंजा निर्माण कार्य में देरी, परिवार रजिस्टर, पेंशन और राशनकार्ड संबंधित शिकायतें,गांव में पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाली अजंता औद्योगिक इकाई के खिलाफ शिकाय
उपजिलाधिकारी ने जन चौपाल में उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जल और वायु प्रदूषण के लिए कंपनी की जांच की जाएगी और यदि मानकों के विपरीत पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। सभी शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर गंजी प्रधान, सभासद गगन, सतेन्द्र कुमार, प्रवीण बंसल, सुमित बंसल, ललित बंसल, अमित, पुनीत और अनुराग सहित कई लोग उपस्थित रहे।



