राजस्थान

सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने कोटड़ा में फीता काटकर किया पूजाश्री लाइब्रेरी का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नीमकाथाना। उपखंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव में बस स्टैंड पर अखिल भारतीय सांगलिया धूणी सांगलिया सीकर के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने पूजाश्री लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। मेघवंश जागृति संस्थान के प्रदेशिध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां ने बताया कि 150 सीटों की उक्त लाइब्रेरी का शुभारंभ कुरड़ाराम महरानियां के सुपुत्रो द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर ओमदास महाराज ने इस नवीन प्रतिष्ठान के लिए समस्त महरानियां परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय है। इस लाइब्रेरी में आस-पास के गांव ढाणियों के बच्चे पढ़ लिखकर अपने माता-पिता, परिवार एवं गांव का नाम रोशन करें। ताकि आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार दे सके। इस दौरान कार्यक्रम में गांव के सरपंच व समस्त ग्रामवासी व प्रबुद्धजन व्यक्ति मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button