अमरोहा

तिगरी मेला में एसपी ने रात को सेक्टर एवं घाट प्रभारियों के साथ की गोष्ठी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/गजरौला/तिगरी धाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तिगरी मेला-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र में नियुक्त समस्त सेक्टर प्रभारीयों एवं घाट प्रभारियों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, लावारिस वस्तुओं की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की सहायता, प्रकाश की व्यवस्था तथा मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टरों एवं घाटों पर सतत् गश्त एवं निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एस पी ने यह भी कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी विनम्र व्यवहार एवं सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएँ। साथ ही उन्होंने महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।अंत में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सभी अधिकारीगण टीम भावना से कार्य करते हुए मेला-2025 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराएँ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button