अमरोहा
शॉर्ट सर्किट से अधिवक्ता के ऑफिस में लगी आग,लाखों का नुकसान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर तहसील कार्यालय के सामने स्थित अधिवक्ता के कार्यालय में बीती रात शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
नगर के गांव करनपुर माफी स्थित तहसील कार्यालय के सामने अधिवक्ता अमित राणा का प्रदीप राणा विधिक परामर्श केंद्र के नाम से कार्यालय स्थित है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की शाम वह अपना कार्यालय बंद करके घर को चले गए थे, बृहस्पतिवार की सुबह जब उनके बहनोई अरविंद कुमार कार्यालय खोला तो उनके होश उड़ गए, कार्यालय पूरी तरीके से जल कर राख हो गया था। जिसकी सूचना उन्होंने अधिवक्ता अमित राणा को दी सूचना मिलते ही अधिवक्ता कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। वहीं पीड़ित अधिवक्ता अमित राणा द्वारा बताया गया कि बीती रात शॉर्ट सर्किट के चलते कार्यालय में आग लग गई आग लगने से कार्यालय में रखे तीन लैपटॉप, छः बैटरे, दो इनवर्टर, एक स्टेबलाइजर, सीसीटीवी कैमरे,डीबीआर एवं मेज कुर्सी सहित अन्य समान जलकर राख हो गई। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार आग लगने से लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है।



